चंबा हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

चम्बा 09 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीते कल हुए दर्दनाक हादसे को लेकर देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है।प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि चंबा में हुई इस दुखद घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ उनकी संवेदनाएं हैं और इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले और वे सामान्य जीवन में लौट सकें।इस संबंध में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। अपने आधिकारिक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि चंबा में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने पुनः दोहराया कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।