गीता जयंती के शुभ अवसर पर होटल माउंट व्यू प्रबंधन ने प्रसाद किया वितरित
डलहौजी /चंबा 11 दिसंबर मुकेश कुमार( गोल्डी)
आज बुधवार को एकादशी गीता जयंती के शुभ अवसर पर होटल माउंट व्यू के सौजन्य से लंगर का आयोजन किया गया था जिसमें माउंट व्यू होटल द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत लोगों को प्रसाद के रूप में हलवा चना वितरित किया गया। इस आयोजन को लेकर नगर परिषद डलहौजी के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी हर साल जयंती मनाई जाती है।
गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से समस्त कठिनाइयों और शंकाओं का निवारण होता है। गीता में श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गीता के उपदेश में जीवन को जीने की कला, प्रबंधन और कर्म सब कुछ है। इसलिए इस दिन गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए।