विधायक डॉ. जनक राज ने चम्बा थाल हस्तशिल्प प्रशिक्षु महिलाओं से की भेंट , सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की सराहना

विधायक डॉ. जनक राज ने चम्बा थाल हस्तशिल्प प्रशिक्षु महिलाओं से की भेंट , सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की सराहना

भरमौर/चम्बा, 02 नवम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत चम्बा ज़िले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने आज प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से अनौपचारिक भेंट वार्ता की।

इस दौरान विधायक डॉ. जनक राज ने महिलाओं से उनके प्रशिक्षण अनुभवों और हस्तशिल्प कला से जुड़ी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि चम्बा थाल हमारे चम्बा ज़िले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सदियों से यहाँ की पहचान रहा है। यह कला न केवल हमारी परंपरा को दर्शाती है, बल्कि इसमें आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका का मार्ग भी निहित है।

डॉ. जनक राज ने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और ज़िला प्रशासन चम्बा का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से स्थानीय धरोहर को संरक्षित और संवर्धित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं और पारंपरिक कलाओं को आधुनिक बाजार से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

विधायक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुणवत्ता और नवाचार पर ध्यान देने की प्रेरणा दी, ताकि “चम्बा थाल” को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम “वोकल फॉर लोकल” की भावना को सशक्त करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान दोनों को मजबूती प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!