
मस्सों से ग्रस्त गोवंश पहले से काफी स्वस्थ एवं बेहतर स्थिति में, लोगों ने मानवता रुपी इस कार्य हेतु पशुपालन का आभार जताया
डलहौजी/चंबा 31 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
ग्राम पंचायत बनीखेत के पद्दर में गोवंश जो मस्सों की बीमारी से ग्रस्त था वे अभी भी पशु विभाग बनीखेत की देखरेख में पहले से काफी स्वस्थ हो रहा है। बता दें लावारिस गोवंश बीते काफी समय से मस्सों की बीमारी से ग्रस्त था जैसे ही बरसात शुरू हुई इसके मस्सों से खून एवं मवाद रिसने लगा और मस्सों ने भी धीरे-धीरे पूरे शरीर पर काबू कर लिया था।

लेकिन स्थानीय लोगों एवं पशु पालन विभाग के सहयोग से यह गोवंश मौजूदा समय में पहले से कहीं बेहतर स्थिति में है। स्थानीय लोग गोवंश को समय-समय पर पानी घास चारा एवं दवाइयां दे रहे हैं तो वही पशुपालन विभाग भी गोवंश की देखरेख में पीछे नहीं है वह भी हर रोज गौशाला में पहुंचकर उचित दवाइयां एवं टीकाकरण कर रहे हैं।

बता दे गौशाला में स्थानीय गौरक्षों द्वारा पंखे का भी प्रावधान किया है ताकि मक्खी मच्छर जख्मों पर बैठकर उन्हें संक्रमित ना कर सकें। बता दे गौ रक्षों, पशुपालन विभाग की डॉक्टर एवं कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों के परस्पर सहयोग से ही गोवंश आज स्वस्थ हो पाया है। जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने इस मानवता रूपी कार्य के लिए सभी की सराहना की है।