
औसल के 41 वर्षीय लापता अजय का शव आज चौहड़ा डैम में बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर
डलहौजी/ चम्बा 3 अक्टूबर मुकेश कुमार( गोल्डी)
बीते 27 सितंबर से लापता औसल पंचायत से लापता 41 वर्षीय युवक का आज शव चमेरा डैम में तैरता मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय अजय वर्मा पुत्र सोहन वर्मा गांव औसल जो 27 तारीख को अपनी हुंडई कार वरना में बिना किसी को बताएं लापता हो गया था जिसकी की शिकायत पुलिस विभाग में कर दी गई थी अगले दिन 28 सितंबर को गाड़ी बंद (लॉक) स्थिति में चौहड़ा डैम पर स्थित गांव तलेरू वोटिंग के पास खड़ी मिली थी। जिस पर पुलिस ने गाड़ी में अजय का फोन तथा मिले अन्य सामान की गहनता से जांच पड़ताल कर रही थी कि अचानक आज राहगीरों की नजर जब डैम में एक शव करते देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी में की तथा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस थाना खैरी तथा डीएसपी डलहौजी को सूचित किया पुलिस ने तुरंत बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच की तो पाया मृतक अजय कुमार ही है जो बीते 27 सितंबर से लापता था। किसी दौरान परिवार वालों को भी सूचित किया गया तथा परिवार ने मौके पर पहुंचकर शव की पुष्टि की।

बता दें इस दौरान पूर्व विधायिका आशा कुमारी भी मौके पर मौजूद रही तथा परिजनों को ऐसी स्थिति में हौसला देती दिखाई दी। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला से विशेष फॉरेंसिक दल को भी मौके पर बुलाया गया था जिन्होंने मौके पर ही शव की जांच पड़ताल कर पुष्टि की शव पर किसी तरह की कोई चोट के निशान नहीं है। किंतु ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि हो सकता है अजय रात के अंधेरे में शौच आदि के लिए गाड़ी खड़ी कर सड़क किनारे गया हो और पैर फिसलने से पानी में जा गिरा हो किंतु पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । तो वहीं पुलिस ने सब का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। बता दें कि परिजनों ने किसी पर कोई संदेश नहीं जताया है। अजय के इस तरह मृत पाए जाने से समस्त ग्राम पंचायत औसल में शौक की लहर दौड़ गई है।