तडोली (चम्बा) सड़क हादसे में राहगीर की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

तडोली (चम्बा) सड़क हादसे में राहगीर की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

चंबा, 8 नवम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)


चंबा विधानसभा क्षेत्र और सदर थाना चंबा के अंतर्गत तड़ोली के पास एक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र भीलो राम, निवासी गांव सरु के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार शुक्रवार को तड़ोली के पास सड़क पार कर रहा था कि उसी दौरान गुजर रही एक मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल सुरेश कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर थाना चंबा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक रोहित कुमार पुत्र विजय निवासी सदर बाजार डलहौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश कुमार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था। उनके निधन से परिवार और सहकर्मियों में गहरा शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!