चंबा में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

चंबा में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

चंबा, 12 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर की अध्यक्षता में आज चंबा के सभागार हॉल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।डॉ. ठाकुर ने खंड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत मासिक रिपोर्टों का आकलन करते हुए सभी योजनाओं की प्रगति को तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट 1998 के तहत सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को 48 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती करवा कर डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनिश्चित करने की बात कही। इस संबंध में सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार की सहारा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों की पुष्टि कर उन्हें समय पर लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों जैसे संपूर्ण टीकाकरण, पीएमएसएमए, टेली कंसल्टेशन, आयुष्मान शिविर, यू-विन, एचएमआईएस, आरसीएच पोर्टल, एंटीईपी, एचबीएनसी, आईडीएसपी आदि की समीक्षा करते हुए उनके सुदृढ़ क्रियान्वयन पर जोर दिया।जन आरोग्य समिति की मासिक बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।इस अवसर पर डॉ. हरित पुरी, डॉ. वैभवी, डॉ. करन हितेषी, डॉ. एच. पी. सिंह, डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. शाम लाल, डॉ. विशाल समेत स्वास्थ्य खंडों के पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

One thought on “चंबा में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!