डलहौजी स्कूल के छात्र सक्षम कुमार का स्टेट टूर्नामेंट के लिए चयन

डलहौजी स्कूल के छात्र सक्षम कुमार का स्टेट टूर्नामेंट के लिए चयन

डलहौजी/ चम्बा, 12 अक्तूबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

नेता जी सुभाष चंद्र बोस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी के कक्षा 11वीं के होनहार छात्र सक्षम कुमार ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सक्षम का चयन स्टेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है, जो आने वाले दिनों में सुंदरनगर में आयोजित किया जाएगा।सक्षम ने हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता चंबा में अपनी शानदार प्रदर्शन क्षमता से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) और रेसलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर अपने विद्यालय की खेल उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने न केवल शिक्षकों, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने सक्षम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के डी.पी. अशोक कुमार ने भी सक्षम के कोचिंग प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्र ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है।

विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं अभिभावकों ने सक्षम कुमार को स्टेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।खेल क्षेत्र में सक्षम की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे डलहौजी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सभी को उम्मीद है कि सक्षम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपने जज्बे और कौशल के बल पर प्रदेश स्तर पर डलहौजी का नाम और ऊँचा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!