इरावती चौक चंबा में होगा पाकिस्तानी नागरिकों को देश वापसी हेतु धरना प्रदर्शन, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक डी.एस. ठाकुर रहेंगे उपस्थित

चंबा, 4 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
भारत सरकार के निर्देशानुसार देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया को लेकर चंबा जिले में एक बड़ा जनआंदोलन आयोजित किया जा रहा है। यह धरना प्रदर्शन कल 5 मई को प्रातः 10:30 बजे इरावती चौक, चंबा में संपन्न होगा।इस कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में होगी जिसमें भाजपा के जिला चंबा के तमाम विधायक तथा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे । यह आंदोलन जिला स्तरीय भाजपा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा मण्डल बनीखेत के अध्यक्ष विशाल टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शन उन अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर भेजने की सरकार की नीति के समर्थन में आयोजित किया गया है। उनका कहना है कि यह देश की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के दृष्टिकोण से आवश्यक कदम है और इस दिशा में आम जनता और कार्यकर्ताओं को सरकार का समर्थन देना चाहिए।टंडन ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार की मंशा को मजबूती देगा और समाज में देशहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क है।