गंरगड स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गंरगड स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


डलहौजी/ चम्बा 10 अप्रैल मुकेश कुमार( गोल्डी)

बनीखेत शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंरगड में दिनांक 10 अप्रैल 2024 को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया।

विद्यार्थियों ने विद्यालय के समीप स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने का आग्रह किया, वहीं चारपहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। साथ ही छात्रों ने मुख्य बाजार गोली में स्थानीय लोगों से भी संवाद कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रचनात्मक नारों के माध्यम से संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्री चंद्रशेखर ने आयोजन में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्थानीय नागरिकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल बच्चों में जागरूकता आती है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी अशोक वर्मा तथा क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और स्कूल प्रबंधन को भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!