चंबा में डीटीडीसी कूरियर सेंटर से प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद, आरोपी काबू, मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी ह

चंबा में डीटीडीसी कूरियर सेंटर से प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद, आरोपी काबू, मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

चम्बा 20 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिले में अवैध दवाइयों की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीटीडीसी कूरियर सर्विस सेंटर, अपर जुलाखरी, रामा पेट्रोल पंप के समीप, चंबा–भरमौर मुख्य मार्ग पर पार्सल डिलीवरी के दौरान प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की गई है।कार्रवाई के दौरान टेपेंटाडोल टैबलेट 100 मिलीग्राम की कुल 400 गोलियां तथा क्वेटियापीन टैबलेट 200 मिलीग्राम की कुल 400 गोलियां बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 800 टैबलेट्स जब्त की गई हैं। यह दवाइयां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत आती हैं और इनके अवैध भंडारण व परिवहन पर कानूनन प्रतिबंध है।इस मामले में आरोपी की पहचान आतिश पुत्र रमेश चन्द , निवासी मोहल्ला सपड़ी, तहसील एवं जिला चंबा, आयु 25 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद अधिकारी द्वारा कानून के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक स्पॉट कार्यवाही अमल में लाई गई। यह कार्यवाही ड्रग्स इंस्पेक्टर के निर्देशानुसार की गई।आरोपी को नियमानुसार नोटिस पर रिहा कर दिया गया है। जब्त की गई केस प्रॉपर्टी को पुलिस थाना सदर चंबा में जमा करवाया गया, जिसे बाद में ड्रग्स इंस्पेक्टर के आगमन पर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु उनके सुपुर्द कर दिया गया।इस पूरी कार्रवाई की पुष्टिपुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है। पुलिस व ड्रग कंट्रोल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से इस मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इनकी आपूर्ति किस उद्देश्य से की जा रही थी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!