जिला चंबा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही महाशिवरात्रि, शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जिला चंबा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही महाशिवरात्रि, शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

चंबा 15 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसरों में “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।चंबा सदर में विधायक नीरज नैयर ने शिव पूजा में भाग लेकर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं डलहौजी, सलूणी, तीसा, भटियात, भलेई एवं भरमौर क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।सुबह से ही शिव मंदिरों में हवन-पाठ, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन किए गए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए लंगरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसरों में शिव भक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।जिला चंबा के प्रसिद्ध भरमौर 84 मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भरमौर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए, जहां क्षेत्रभर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त राधा कृष्ण मंदिर बनीखेत, भूरू नाग देवता मंदिर बाथरी, बाथरी का शिव मंदिर, भलेई-तेलका, सलूणी, चुवाड़ी, सिहूंता, बकलोह, ककीरा, नैनी खड्ड, मेल, कैहल, खैरी और तीसा सहित अन्य क्षेत्रों में भी भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।वहीं रात्रि को शिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले के अधिकांश शिवालयों में शिव रात्रि पूजन एवं शिव नवाला के विशेष आयोजन किए गए हैं। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। इस प्रकार पूरे जिले में महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!