नरेड़ मोड़ में शनि देव मंदिर में भव्य लंगर का आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

नरेड़ मोड़ में शनि देव मंदिर में भव्य लंगर का आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

चुराह/ तीसा 18 जनवरी दिलीप सिंह ठाकुर

चुराह/ तीसा 18 जनवरी दिलीप सिंह ठाकुउपमंडल चुराह के अंतर्गत नरेड़ मोड़ में शनिवार को शनि देव मंदिर परिसर में भव्य लंगर का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शनि देव के दर्शन कर धाम रूपी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की चहल-पहल देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल शनि देव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इसके उपरांत हवन का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति डाली गई। हवन के बाद भगवान शनि को भोग अर्पित किया गया और तत्पश्चात लंगर वितरण आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से शीश नवाकर शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया और पंक्तिबद्ध होकर लंगर ग्रहण किया।आयोजन के मुख्य आयोजक चैन लाल ठाकुर (फौजी) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य आपसी भाईचारे को मजबूत करना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि शनि देव की कृपा से यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों, युवाओं और स्वयंसेवकों का आभार भी व्यक्त किया।

लंगर व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात की गई थी, जिन्होंने अनुशासन और सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा का भी ध्यान रखा गया।क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हैं। आयोजन के सफल समापन पर श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!