राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभसेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों के विकास पर रहेगा विशेष जोर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभसेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों के विकास पर रहेगा विशेष जोर

चम्बा, 29 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर बड़े उत्साह और जोश के साथ आरंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरिंदर हांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई, जिसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने एकल गान, समूह गान एवं पारंपरिक चुराही नाटी प्रस्तुत कर सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहपाठियों का मन मोह लिया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुरेंद्र हांडा ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाजसेवा और सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील रहने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का संदेश दिया।शिविर के सफल संचालन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमित ठाकुर, अध्यापिका सुदेश लता एवं अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।आगामी सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जन-जागरूकता रैली, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, व्यक्तित्व विकास सत्र, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सहयोग कार्यक्रम शामिल हैं।विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि इस शिविर के माध्यम से छात्र न केवल नई जानकारियाँ अर्जित करेंगे, बल्कि समाज सेवा की दिशा में सार्थक योगदान भी देंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!