लंगेरा–भांदल–सलूनी सड़क का उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण, जल्द सुधार का आश्वासन

लंगेरा–भांदल–सलूनी सड़क का उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण, जल्द सुधार का आश्वासन

चंबा, 08 दिसंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज जिला चंबा के जम्मू-कश्मीर से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में लंगेरा–भांदल–जुआंस–सलूनी सड़क का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की खराब हालत का मामला राज्य सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा और इसके स्थायी समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।निरीक्षण के दौरान केवल सिंह पठानिया ने विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और कठिनाइयों को जाना। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने लंगेरा स्थित पुलिस चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और आवश्यक सुझाव दिए।इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बीते तीन वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुए हैं, जिससे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सुविधाएं तेजी से सुदृढ़ हो रही हैं। उन्होंने राजस्व विभाग में किए गए ऐतिहासिक सुधारों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।इससे पूर्व जब केवल सिंह पठानिया जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे पदरी जोत पहुंचे, तो अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डीएस पठानिया, एसडीएम सलूनी चंद्रवीर सिंह, तहसीलदार सलूनी अभिराय सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी सलूनी कंवर सिंह तथा भांदल पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!