सहायक अभियंता संजीव अत्तरी ने तीन घण्टे में बहाल करवाया चंबा तीसा मुख्य मार्ग

तीसा 12 जुलाई दिलीप सिंह ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र अधीनचंबा तीसा मुख्य मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। जिस कारण चंबा तीसा मुख्य मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर कियाणी पंचायत समीप गांव ईड में भारी भूस्खलन होने मार्ग बंद हो गया। जिस कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गयी। वहीं इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता संजीव कुमार अत्तरी को दी।

मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद 3 घंटे बाद मार्ग को बहाल किया गया। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि उन्होंने जैसे ही समस्या को लेकर सहायक अभियंता संजीव कुमार अत्तरी को जानकारी दी तो उन्होंने 3 घंटे में मार्ग को बहाल करवाया। अधिकतर लोगों ने विभाग की मुस्तैदी के तहत लोक निर्माण विभाग के सराहनीय कार्य की तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!