एसपी विजय सकलानी के नेतृत्व में चंबा पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन माह में 52 नशा तस्कर गिरफ्तार

चम्बा 27 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला चंबा में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय सकलानी (HPPS) द्वारा कार्यभार संभालने के बाद नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता ही नहीं बल्कि नई दिशा एवं पंख लगे हैं। उनके मार्गदर्शन और विशेष जांच इकाई (एसआईयू) के प्रभारी निरीक्षक गगनदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में एसआईयू चंबा ने बीते तीन महीनों में नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 52 नशा तस्करों/ड्रग पैडलर्स को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

यह कार्रवाई 20 जनवरी 2026 तक की अवधि में की गई।एसआईयू टीम में निरीक्षक गगनदीप सिंह (प्रभारी), हेड कांस्टेबल परमेश शर्मा नंबर 54 और हेड कांस्टेबल योग राज नंबर 83 (जांच अधिकारी) के अलावा हेड हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, संजय कुमार (दो), कांस्टेबल संदीप कुमार, राकेश कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार तथा महिला कांस्टेबल लता कुमारी और मोनिका शामिल हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी ड्यूटी निभाते हुए अभियान को सफल बनाया।

जांच अधिकारियों द्वारा की गई बरामदगी के आंकड़े भी अत्यंत प्रभावशाली रहे हैं। हेड कांस्टेबल परमेश शर्मा द्वारा 65.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 1.44 ग्राम कोकीन, 12.518 किलोग्राम चरस/कैनाबिस, 300 टैपेंटाडोल कैप्सूल व प्रेगाबालिन टैबलेट तथा 25,000 मिलीलीटर अंग्रेजी/देशी शराब बरामद की गई। वहीं हेड कांस्टेबल योग राज द्वारा 59.89 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 726 ग्राम चरस/कैनाबिस, 1200 टैपेंटाडोल कैप्सूल, प्रेगाबालिन और क्वेटियापाइन टैबलेट जब्त की गईं।

कुल मिलाकर 20 जनवरी 2026 तक एसआईयू चंबा ने 125.23 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 1.44 ग्राम कोकीन, 13.244 किलोग्राम चरस/कैनाबिस, 1500 नशीली कैप्सूल/टैबलेट और 25,000 मिलीलीटर शराब बरामद की है। इस उपलब्धि हेतु जब पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की नशे पर पर प्रहार हमारी प्राथमिकता है इसी के तहत यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।

चंबा पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है और आम जनता ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की है।