भारतीय जनता पार्टी मंडल बनीखेत ने जे.पी. नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण

भारतीय जनता पार्टी मंडल बनीखेत ने जे.पी. नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण

डलहौजी / चंबा 18 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

भारतीय जनता पार्टी मंडल बनीखेत द्वारा कल 19 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के चंबा आगमन को लेकर की जा रही तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर और मंडल अध्यक्ष बनीखेत विशाल टंडन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जगत प्रकाश नड्डा के चंबा आगमन को लेकर मंडल स्तर पर जोरशोर से तैयारियां की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठों की समस्त इकाइयां, बीएलए, पन्ना प्रमुख, ग्राम केंद्र प्रमुख, सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक पूर्ण रूप से जुटे हुए हैं।उन्होंने सभी संबंधितों से पुनः आह्वान किया है कि वे 19 अप्रैल को प्रातः 10 बजे चंबा सर्किट हाउस में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं और संगठन की एकजुटता एवं मजबूती का परिचय दें। यह आयोजन पार्टी के लिए गौरवपूर्ण अवसर है, जिसमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और सभी अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं ताकि इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनसंपर्क को भी सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है।पार्टी नेतृत्व को यह भरोसा है कि यह आयोजन न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, बल्कि संगठनात्मक रूप से भी पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!