पूर्ण चंद कपूर बने हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड ककीरा के प्रधान, महिंदर सिंह ठाकुर महासचिव नियुक्त

पूर्ण चंद कपूर बने हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड ककीरा के प्रधान, महिंदर सिंह ठाकुर महासचिव नियुक्त

भटीयात/चुवाडी़ 18 अप्रैल बबलू पठानिया

हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड ककीरा की नई कार्यकारिणी का गठन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ककीरा में आयोजित चुनाव कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। यह चुनाव खंड बनीखेत के प्रधान मदन लाल अरोड़ा और महासचिव ओम प्रकाश ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुआ।चुनाव में सर्वसम्मति से पूर्ण चंद कपूर को संघ का प्रधान चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव संघ के सदस्यों द्वारा किया गया और सभी सदस्यों ने एकमत से उनके नाम पर मुहर लगाई। महासचिव पद के लिए मोहिंदर सिंह ठाकुर को चयनित किया गया, जबकि अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनिर्वाचित प्रधान पूर्ण चंद कपूर और महासचिव महिंदर ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें संघ के सदस्यों द्वारा सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पेंशनभोगियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा और संघ के हितों की रक्षा हेतु हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें संघ के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे संघ को नई दिशा देने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!