बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग बौंखरी मौड़ ने बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया नर्सेस दिवस

डलहौजी़/ चम्बा 11 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को विश्व नर्सेस दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी रीता ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नर्सिंग की जननी मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य प्रशिक्षक हेमलता ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नर्सेस दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नर्सिंग पेशे के मूल्यों और इसकी समाज में भूमिका को रेखांकित किया। मुख्यातिथि रीता ठाकुर ने अपने संबोधन में प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि नर्सिंग एक सेवा धर्म है, जो समर्पण, करुणा और कड़ी मेहनत की मांग करता है। उन्होंने सभी से इस पेशे के आदर्शों का पालन करते हुए समाज की सेवा का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्थान में जीएनएम व बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षुओं की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने सेवा, ईमानदारी और मानवता के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इसके साथ ही भाषण, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने नर्सिंग क्षेत्र में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान को रेखांकित करते हुए नर्स के कार्यों का विस्तृत वर्णन किया। वहीं पोस्टर व रंगोली के माध्यम से उन्होंने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर केक काटा गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। संस्थान के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने भी स्टाफ व प्रशिक्षुओं को नर्सेस दिवस की बधाई दी और नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस मौके पर रंजना, प्रतिभा, मीनाक्षी, भावना, अलका,