गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौज़ी के कक्षा 10वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन

डलहौजी/चंबा 13 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
गुरु नानक पब्लिक स्कूल (GNPS), डलहौज़ी के कक्षा 10वीं के छात्रों ने सत्र 2025–26 में बेहतरीन बोर्ड परीक्षा परिणाम दर्ज किए।
गौरी शर्मा ने 97% अंकों के साथ टॉप किया, जिसमें सामाजिक विज्ञान में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। आदित्य शर्मा ने 95.2% और धृति महाजन ने 92.2% अंक हासिल किए।
आईटी में 10 छात्र 90% से अधिक और 23 ने 80–90% के बीच अंक प्राप्त किए। अंग्रेज़ी में 8 छात्र 90% से ऊपर और 17 80–90% के बीच रहे। विज्ञान, हिंदी, गणित और सामाजिक विज्ञान में भी कई छात्रों ने 90% से अधिक व 80–90%के बीच अंक प्राप्त किए।विद्यालय के छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के उच्च शैक्षणिक मानकों का परिणाम है। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौज़ी ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। बच्चों के उम्दा प्रदर्शन को लेकर जहां अभिभावक खुश है तो वहीं स्कूल प्रबंधन भी गदगद है। तो वही गौरी शर्मा ने अपने परिणाम को बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता अपने समस्त स्कूल प्रबंधन तथा गुरुजनों को देना चाहती है कि उन्हें के मार्गदर्शन से वह यह मुकाम हासिल कर पाई।