युवा निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए 17 मई तक करें पंजीकरण, प्रथम पुरस्कार ₹8,000

युवा निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए 17 मई तक करें पंजीकरण, प्रथम पुरस्कार ₹8,000

चंबा, 16 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से युवाओं के लिए दो-स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और राज्य के खेल विकास पर उनके विचार जानना है। प्रतियोगिता का विषय “स्पोर्ट्स विजन फॉर हिमाचल प्रदेश वर्ष 2048” निर्धारित किया गया है।जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए चंबा जिले के 15 से 25 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी 17 मई शाम 5 बजे तक अपना नाम, व्हाट्सएप नंबर और स्थायी पता ईमेल के माध्यम से ysschamba@gmail.com पर भेजकर पंजीकरण करवा सकते हैं।पंजीकरण उपरांत, प्रतिभागियों को 18 मई दोपहर 1 बजे तक निबंध के लिए उप-विषय व्हाट्सएप पर प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को 1500 से 2000 शब्दों में हिंदी या अंग्रेजी में निबंध लिखकर 20 मई शाम 5 बजे तक उसका पीडीएफ विभागीय ईमेल पर भेजना होगा।प्रथम चरण के उत्कृष्ट पांच प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय दूसरे चरण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दूसरे चरण में हिमाचल के सभी जिलों से चयनित 60 प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹8,000, द्वितीय को ₹5,000, तृतीय को ₹3,000 तथा चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को ₹1,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!