सलूणी में ऐतिहासिक नाग देवता जातर मेले का भव्य आयोजन, विधायक डीएस ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

सलूणी में ऐतिहासिक नाग देवता जातर मेले का भव्य आयोजन, विधायक डीएस ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

सलूणी/चंबा 16 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपमंडल सलूणी में स्थित ऐतिहासिक नाग देवता जातर मेले का आयोजन परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत रूप से नाग देवता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं।

विधायक ठाकुर ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी प्राचीन परंपराएं जीवित रहती हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि नाग देवता जातर मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति, लोक कला और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष लेख राज जी सहित समस्त समिति सदस्यों को मेले के सफल आयोजन हेतु विधायक ठाकुर ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कमेटी का समर्पण और प्रबंधन सराहनीय रहा।

क्षेत्र के लोगों में इस मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालु और पर्यटक भी इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होकर इसकी भव्यता का हिस्सा बने।नाग देवता जातर मेले की सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!