टाऊ धार माता मंदिर कंडा (धर्मशाला) में कल होगा वार्षिक भंडारे का आयोजन

टाऊ धार माता मंदिर कंडा (धर्मशाला) में कल होगा वार्षिक भंडारे का आयोजन

डलहौजी/चम्बा 17 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

कल रविवार को टाऊधार माता मंदिर कंडा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय भक्तों के सहयोग से संपन्न किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे विश्व शांति हवन से होगी, जिसमें विशेष रूप से समस्त मानव जाति की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी। हवन की पूर्ण आहुति प्रातः साढ़े ग्यारह बजे संपन्न होगी, जिसके पश्चात दोपहर 1 बजे माता टाऊधार को भोग लगाने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने समस्त भक्तजनों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार सहित समय पर मंदिर परिसर में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं प्रसाद ग्रहण करें। इस आयोजन का उद्देश्य ना केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करना है, बल्कि सामूहिक एकता और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!