राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

डलहौजी़/चंबा 17 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली, जिला चंबा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 90% रहा। कुल 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 1 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ।कला संकाय में शबनम कुमारी ने 396 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं साक्षी देवी ने 394 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अरुण कुमार व स्नेहा ने 390 अंक लेकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के शिक्षण स्तर और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।इसके साथ ही,
विद्यालय की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक रहा। कुल परिणाम 70% रहा, जिसमें कृतिका ठाकुर ने 610/700 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। शगुन ने 591/700 अंकों के साथ द्वितीय और रजित ठाकुर ने 589/700 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संदीप राज राठौड़ ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने सभी अध्यापकगणों और विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी इस सफलता में सहभागी बनने के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षणिक गुणवत्ता और सामूहिक प्रयासों का ही प्रमाण है।