मेंटर्स स्टडी एंड वर्क वीजा सर्विसिस द्वारा बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं आईटीआई में जागरूकता शिविर का आयोजन

मेंटर्स स्टडी एंड वर्क वीजा सर्विसिस द्वारा बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं आईटीआई में जागरूकता शिविर का आयोजन

डलहौजी / चंबा 18 मई मुकेश कुमार(गोल्डी)

चंडीगढ़ स्थित मेंटर्स स्टडी एंड वर्क वीजा सर्विसिस के तत्वावधान में बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं बट्ट आईटीआई, बोंखरी मोड़ में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को विदेशों में उच्च शिक्षा एवं रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था।मेंटर्स कंपनी के प्रबंध निदेशक देशराज, सरिता थापा, विकास डोगरा और संचालन प्रबंधक सलीम मोहम्मद सहित उनकी टीम ने छात्रों को जानकारी दी कि विदेशों में कुशल कामगारों की भारी मांग है। विशेष रूप से नर्सिंग, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोटर मैकेनिक, सर्वेयर और कंप्यूटर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं।

देसराज ने बताया कि अनेक युवा विदेशों में उपलब्ध अवसरों से सिर्फ जागरूकता और सही मार्गदर्शन के अभाव में वंचित रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मेंटर्स स्टडी एंड वर्क वीजा सर्विसिस ने प्रशिक्षण संस्थानों में ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करने की पहल की है। कंपनी युवाओं को स्टडी वीजा और वर्क वीजा की जानकारी देने के साथ विदेश में शिक्षा और रोजगार के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करती है।इस अवसर पर छात्रों ने विदेशों में शिक्षा व रोजगार संबंधी प्रक्रियाओं को लेकर कई प्रश्न पूछे, जिनका प्रतिनिधियों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। बट्ट एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने मेंटर्स टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के आयोजन को युवाओं के लिए लाभकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!