त्रिगलगढ़ नाग जातर में शिव शक्ति युद्ध क्लब की भागीदारी, प्रवीण टंडन ने समाजसेवा की मिसाल पेश की

डलहौजी/ चम्बा 19 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
बीते दिन त्रिगलगढ़ में आयोजित नाग जातर मेले में शिव शक्ति युद्ध क्लब ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य विशेष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रवीण टंडन के पिता मदनलाल जो इस कार्यक्रम में प्रवीण की अनुपस्थिति में मुख्य अतिथि के तौर पर थे, मेले की गरिमा बढ़ाई। मेला कमेटी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी को नाग जातर मेले की शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।

साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को सहयोग स्वरूप 21,000 रुपये की धनराशि भी प्रदान की, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।प्रवीण टंडन, जिन्हें स्वयं इस मेले में उपस्थित होना था, व्यक्तिगत कारणों से शामिल नहीं हो सके। हालांकि उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता ने उनकी ओर से सहभागिता निभाई और समाजसेवा की मिसाल पेश की। प्रवीण टंडन ने निजी स्तर पर एक जरूरतमंद और असहाय परिवार को घर निर्माण के लिए 80 बैग सीमेंट की सहायता दी।

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य परिवार को स्कूली वर्दियाँ उपलब्ध करवाईं और उन्हें भी घर निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।दूरभाष के माध्यम से प्रवीण टंडन ने जानकारी दी कि वे किसी कारणवश जातर मेले में उपस्थित नहीं हो सके, परंतु मेला कमेटी एवं सभी ग्रामीणों के प्रति उन्होंने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं, और वे भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।यह आयोजन ना केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहा, बल्कि सामाजिक सेवा और सहयोग की एक प्रेरणादायक मिसाल भी बन गया।