कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार का 21 मई को चंबा प्रवास, मैहला में किसान सलाह केंद्र का करेंगे लोकार्पण

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार का 21 मई को चंबा प्रवास, मैहला में किसान सलाह केंद्र का करेंगे लोकार्पण

चंबा, 20 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार कल 21 मई को जिला चंबा के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी विभागीय प्रवक्ता ने दी। अपने इस दौरे के दौरान मंत्री मैहला में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे कृषि क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री प्रो. चंद्र कुमार कल 21 मई को प्रातः साढ़े ग्यारह बजे मैहला पहुंचकर वहां कृषि इनपुट स्टोर एवं किसान सलाह केंद्र का विधिवत लोकार्पण करेंगे। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी परामर्श, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक इनपुट्स की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को खेती में आधुनिक तकनीकों का लाभ मिल सकेगा।यह केंद्र स्थानीय कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि और उनकी आमदनी में सुधार की उम्मीद की जा रही है।उद्घाटन समारोह के उपरांत, मंत्री दोपहर बाद 3 बजे मैहला (चंबा) से प्रस्थान कर ज्वाली, जिला कांगड़ा के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!