विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक चंबा जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक चंबा जिले के प्रवास पर

चम्बा 20 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वे 21 मई को रात 9 बजे शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे, जहां से उनका विस्तृत प्रवास कार्यक्रम आरंभ होगा।22 मई को वे प्रातः 11 बजे स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम, ककीरा में महारूद्र यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे एसएसआरबी नर्सिंग संस्थान, ककीरा में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स का शुभारंभ करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।23 मई को वे प्रातः 11:30 बजे बचत भवन, चंबा में मिंजर मेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 3:00 बजे वे जोत क्षेत्र में पर्यटकों के लिए सड़क किनारे विकसित की जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वे शाम 5:00 बजे चंबा से सिंहुता के लिए प्रस्थान करेंगे।24 मई को दोपहर 12:30 बजे वे नगर पंचायत चुवाड़ी में पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। वहीं 25 मई को दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत जोलना में जोलना-भटेड-कोटला संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। शाम 5:00 बजे वे लाहड़ू में बाबा लखदाता मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 26 मई को प्रातः 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!