चंबा में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

चंबा में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

चंबा, 22 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में बीते कल एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त पृथ्वी पाल सिंह ने की। उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध शपथ दिलाई।शपथ के दौरान उन्होंने कहा, “हम, भारतवासी, अपने देश की अहिंसात्मक परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेते हैं। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरे में डालने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।”इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश में शांति, एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी जताई।उल्लेखनीय है कि आतंकवाद विरोधी दिवस हर वर्ष 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आतंकवाद के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करना है।इस कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!