जिला चंबा निवासी अनिल कुमार ने इटली में स्पैशल विंटर गेम्स में जीता स्वर्ण, जिला चंबा में खुशी की लहर

जिला चंबा निवासी अनिल कुमार ने इटली में स्पैशल विंटर गेम्स में जीता स्वर्ण, जिला चंबा में खुशी की लहर

डलहौजी / चम्बा 07 जून मुकेश कुमार गोल्डी

जिला चंबा के चुवाड़ी स्थित पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर के अनिल कुमार ने इटली में आयोजित स्पैशल विंटर गेम्स में 200 मीटर स्नो शूइंग रेस में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्पेशल ओलिंपिक बोर्ड जिला चंबा की अध्यक्ष एवं डलहौजी निवासी वंदना चड्ढा ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है।इस विशेष अवसर पर राज्यपाल द्वारा वंदना चड्ढा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वंदना चड्ढा के साथ उपाध्यक्ष विक्रम जरयाल, महासचिव अजय चंबियाल तथा कोषाध्यक्ष धीरज शर्मा ने अनिल कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वह पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।वंदना चड्ढा ने बताया कि यह सफलता स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष और स्पेशल ओलंपिक एशिया पैसिफिक सलाहकार परिषद की प्रमुख मल्लिका नड्डा के प्रेरणादायक नेतृत्व का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में चंबा की टीम पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।अनिल कुमार की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपासवाल ने भी अनिल कुमार और जिला स्पेशल ओलिंपिक बोर्ड की टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। यह स्वर्ण पदक न केवल चंबा, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!