विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कल 17 जून को बनीखेत में मंडलाध्यक्ष विशाल टंडन

विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कल 17 जून को बनीखेत में मंडलाध्यक्ष विशाल टंडन

डलहौजी/चम्बा 16 जून मुकेश कुमार ( गोल्डी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। इसी क्रम में भाजपा मंडल बनीखेत द्वारा 17 जून को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह, बनीखेत में कल प्रातः 11 बजे आरंभ होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भरमौर के पूर्व विधायक जिया लाल कपूर उपस्थित रहेंगे। उनके साथ डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व कर्मठ विधायक डी.एस. ठाकुर भी विशेष रूप से इस सभा में शिरकत करेंगे।इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा बीते 11 वर्षों में देश के विकास, सामाजिक उत्थान, डिजिटल सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे के निर्माण और जनकल्याण की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

सभा का उद्देश्य है कि देश की उपलब्धियों से जनसामान्य को अवगत कराते हुए “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।भाजपा मंडल बनीखेत ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से इस संकल्प सभा में भाग लेने की अपील की है। मंडल अध्यक्ष ने आग्रह किया कि सभी लोग समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और इस जनजागरण अभियान का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!