चंबा में नशा मुक्ति ओपीडी शुरू करने की माँग, आम आदमी पार्टी ने सरकार से की सख्त अपील

चंबा में नशा मुक्ति ओपीडी शुरू करने की माँग, आम आदमी पार्टी ने सरकार से की सख्त अपील

डलहौजी/चंबा, 16 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सोनू ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा जिला अस्पताल में नशा पीड़ित युवाओं के लिए विशेष नशा मुक्ति ओपीडी (Out Patient Department) की सुविधा तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में नशा गंभीर सामाजिक संकट बन चुका है और इसके इलाज के लिए सरकार को तत्परता दिखानी चाहिए।सोनू ठाकुर ने शिमला के IGMC अस्पताल का हवाला देते हुए कहा कि वहाँ हर बुधवार और शनिवार को नशा पीड़ितों के लिए विशेष ओपीडी चलाई जा रही है, जो एक सराहनीय कदम है। लेकिन यह सुविधा केवल शिमला और आसपास के इलाकों तक सीमित है, जबकि चंबा जैसे दूरदराज़ और पहाड़ी जिले के युवाओं के लिए शिमला पहुँचना बेहद कठिन है।उन्होंने कहा, “जब नशा चंबा के घर-घर में पहुँच गया है, तो इलाज क्यों नहीं? चंबा में नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के लिए कोई विशेष ओपीडी, काउंसलर या विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार इस ओर आंखें मूंदे बैठी है।”सोनू ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया, तो आम आदमी पार्टी जनआंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा, “यह हमारे बच्चों के भविष्य का सवाल है। सरकार को संवेदनशीलता दिखानी होगी, नहीं तो जनता जवाब मांगेगी।”उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे इस माँग का समर्थन करें ताकि चंबा में स्थानीय स्तर पर ही परामर्श, उपचार और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय संस्थाएं नशा रोकथाम के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं, लेकिन जब तक सरकारी स्तर पर इलाज की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक इन प्रयासों का पूरा लाभ युवाओं को नहीं मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!