स्वच्छ मणिमहेश यात्रा के लिए सफाई अभियान शिव भक्तों से सेवा और भक्ति का आह्वान

चंबा, 17 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
भगवान शिव की कृपा से हर वर्ष आयोजित होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि हिमालय की दिव्य गोद में प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य को महसूस करने का भी अवसर है। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है, लेकिन हाल के वर्षों में यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक, बोतलें, रैपर और अन्य कचरे की बढ़ती मात्रा ने इस धार्मिक स्थल की पवित्रता को प्रभावित किया है।

भगवान शिव को प्रकृति का रक्षक माना जाता है। ऐसे में उनके पवित्र धाम को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हर शिव भक्त का धर्म है। इसी उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग (हड़सर से मणिमहेश झील) पर सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त बनाना है, ताकि आने वाले श्रद्धालु एक स्वच्छ और पवित्र वातावरण में यात्रा का अनुभव कर सकें।

अभियान में भाग लेने के लिए सभी शिव भक्तों से स्वयंसेवक के रूप में जुड़ने की अपील की गई है। इच्छुक श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से या अपने परिवार, मित्रों और संस्थानों के साथ इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति है ।

महादेव के धाम को स्वच्छ रखना। “स्वच्छ मणिमहेश, स्वच्छ आस्था” के संकल्प के साथ यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि युवाओं में सामाजिक चेतना जागृत करने का भी प्रयास है।संपर्क जानकारी हेतु फोन नम्बर 7827097975
ईमेल: manimaheshyatra2025@gmail.com
