पद्दर कंडा वाया जंगलात नर्सरी सड़क की बदहाल हालत बनी स्थानी ग्रामीणों के लिए बनी परेशानी सबब

डलहौजी/ चंबा 17 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
पद्दर -कंडा वाया जंगलात नर्सरी मार्ग की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग न केवल धर्मशाला और कंडा गांव को जोड़ता है, बल्कि आसपास के सैकड़ों लोगों की दैनिक आवाजाही का मुख्य जरिया भी है।सूत्रों के अनुसार, सत्य साईं स्कूल के पास एक निर्माण कार्य के चलते भूमि कटाई की जा रही है, और वहां से निकला मलवा जंगलात नर्सरी के साथ लगते नाले में फेंका जा रहा है।

यही मलवा बारिश के दौरान बहकर सड़क पर भी फैल जाता है, बारिश में सड़क कीचड़ और फिसलन से भर जाती है। इस कारण राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है। अब तक कई वाहन चालक इस फिसलन के चलते गिरकर चोटिल हो चुके हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को शिकायत दी है और वन विभाग को भी इस विषय से अवगत कराया है,

लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य करने वालों पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जो कि प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।सवाल यह भी उठता है कि क्या जंगलात क्षेत्र में मलवा फेंकना पर्यावरणीय नियमों के तहत उचित है? इस तरह की अनदेखी न केवल सड़क की दुर्दशा बढ़ा रही है, बल्कि पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव डाल रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि आने वाले दिनों में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

सारे मामले को लेकर जब लोकनिर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सड़क की सफाई के लिए लेवर लगा दी है। किंतु देखना यह के वन विभाग भी किसी उचित कार्रवाई को अंजाम देता है या फिर मुक दर्शक बना रहता है।