बनीखेत में योग मानव विकास ट्रस्ट द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित, मोबाइल की लत और नशे के दुष्प्रभावों पर दी गई जानकारी

बनीखेत में योग मानव विकास ट्रस्ट द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित, मोबाइल की लत और नशे के दुष्प्रभावों पर दी गई जानकारी

डलहौजी/ चम्बा 8 जुलाई मुकेश कुमार ( गोल्डी)

योग मानव विकास ट्रस्ट बनीखेत द्वारा आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला मलूड़ा (GMS Malura) में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग और नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना था।कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री कुलदीप सिंह और श्री राहुल कुमार द्वारा की गई, जिन्होंने विद्यार्थियों को उदाहरणों सहित समझाया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग कैसे मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्तर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

उन्होंने बताया कि बच्चों में एकाग्रता की कमी, सामाजिक अलगाव, नींद की कमी, आंखों की समस्याएं, और शारीरिक निष्क्रियता जैसी समस्याएं मोबाइल की लत से उत्पन्न होती हैं।इसके अतिरिक्त, उन्होंने नशे से जुड़ी सामाजिक बुराइयों और इसके घातक प्रभावों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।विद्यालय के प्रभारी श्री अशोक कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

उन्होंने भी बच्चों को सकारात्मक सोच अपनाने, आत्मनियंत्रण रखने तथा समय का सदुपयोग करने की सलाह दी।इस जागरूकता शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में एक नई सोच विकसित करने का प्रयास किया गया, जिससे वे डिजिटल आदतों और सामाजिक बुराइयों से बचते हुए एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। विद्यालय प्रशासन एवं योग मानव विकास ट्रस्ट द्वारा इस प्रयास की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!