चंबा शहर और आसपास के क्षेत्रों में 23 जुलाई को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

चंबा शहर और आसपास के क्षेत्रों में 23 जुलाई को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

चंबा, 21 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड चंबा उपमंडल-1 के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी सब स्टेशन चंबा की मुरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते 23 जुलाई 2025 (बुधवार) को बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। पहले यह शटडाउन 22 जुलाई को प्रस्तावित था, जिसे अब प्रशासनिक कारणों से एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।बिजली उपमंडल चंबा-1 के सहायक अभियंता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उक्त सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सेवा बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में चंबा शहर, पक्काटाला, मुगला मोहल्ला, हरदासपुरा, जुगलाखड़ी, लुडू, सुल्तानपुर, ओबरी, साच, मंगला, गेट, बस्सीधान, तलाई, टप्पू, सरोई, दरशान, मियादीगला, बैदन, खजियार बानू, सरोल, घटी, भद्रम, हरिपुर, सिद्धपुर, राजपुरा, पेरल, घाघणी, भैरू, टल्ली, भियोट कॉलोनी, गांव बन्नू, काच्याली, कक्कड़लेई, उठेई, भुज्जा आदि शामिल हैं।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और यह भी स्पष्ट किया है कि विद्युत आपूर्ति की बहाली मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगी। विभाग ने कहा है कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव कार्यों के लिए है, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!