महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा द्वारा मिशन शक्ति के तहत बालिका आश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा द्वारा मिशन शक्ति के तहत बालिका आश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन

चंबा, 11 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राय के मार्गदर्शन में वीरवार को बालिका आश्रम चंबा में मिशन शक्ति के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता आश्रम की प्रभारी श्रीमती संगीता बख्शी ने की, जिसमें विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और आश्रम की छात्राएं उपस्थित रहीं।जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने अपने संबोधन में बताया कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य किशोरियों को उनके कौशल विकास, एनीमिया व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराकर उनके जीवन को सशक्त बनाना है।

साथ ही, यह अभियान बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ भी जनजागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण अभियान से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।विकास शर्मा, जिला समन्वयक पोषण अभियान, ने किशोरियों को पोषण से संबंधित जानकारी दी और बताया कि सही पोषण से न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि यह उन्हें स्वस्थ व आत्मनिर्भर भी बनाएगा। इसके अलावा, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन कपिल शर्मा ने बाल विवाह और बाल मजदूरी के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए किशोरियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी।अंत में आश्रम की प्रभारी श्रीमती संगीता बख्शी ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी का विशेष धन्यवाद किया और इस तरह के जागरूकता अभियानों के नियमित आयोजन पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाने से किशोरियों में जागरूकता और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, जिससे वे अपने भविष्य में हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी।शिविर में विभाग से अरुण, अपराजिता, रेखा, शिवालिका और मुस्कान सहित अन्य कर्मचारी और बालिका आश्रम की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!