बनीखेत शाखा ने ओरिएंटल इंशोरेंस कम्पनी के 79वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, परवेज अली बट्ट बतौर मुख्याअतिथि रहे मौजूद

बनीखेत शाखा ने ओरिएंटल इंशोरेंस कम्पनी के 79वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, परवेज अली बट्ट बतौर मुख्याअतिथि रहे मौजूद

डलहौजी/चंबा 12 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

ओरिएंटल इंशोरेंस कम्पनी का 79वां स्थापना दिवस शुक्रवार को कंपनी की बनीखेत स्थित शाखा में धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं आईटीआई बोंखरी मोड़ के चेयरमैन परवेज अली बट्ट मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। शाखा प्रबंधक दिलावर हुसैन ने मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व सम्मान किया।कार्यक्रम के दौरान दिलावर हुसैन ने ओरिएंटल इंशोरेंस कम्पनी के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कम्पनी वर्ष 1947 से लगातार सेवा प्रदान कर रही है और बीमा दावों का शीघ्रता से निपटारा करती है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बनीखेत ब्रांच चंडीगढ़ क्षेत्र की नंबर वन ब्रांच बनकर उभरी है। इसी के साथ, कंपनी के एजेंट मनीष कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएमडी क्लब मेंबर के रूप में सम्मानित किया गया।मुख्यातिथि परवेज अली बट्ट ने अपने संबोधन में कम्पनी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कर्मचारियों की सेवा को सराहा। उन्होंने कहा कि ओरिएंटल इंशोरेंस कम्पनी अपनी विश्वसनीयता व उत्कृष्ट सेवा के लिए जानी जाती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने स्वजन की सुरक्षा और चल-अचल संपत्ति के जोखिम से बचाव हेतु बीमा कराना न भूलें।

इसके अतिरिक्त, कंपनी की ओर से मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और मोबाइल भेंटकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्यातिथि द्वारा केक काटकर ओरिएंटल इंशोरेंस के स्थापना दिवस की खुशियां कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ साझा करने के साथ हुआ। इस अवसर पर शाखा के कर्मचारी, स्थानीय लोग व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!