भीम आर्मी भारत एकता मिशन का जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रमेश कुमार की नियुक्ति

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रमेश कुमार की नियुक्ति

चंबा 13 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के हिमाचल प्रदेश प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राम लाल कुलबी के विश्वास एवं मान्यता के तहत रमेश कुमार को जिला चंबा का नया जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बीते कल 12 सितंबर 2025 को की गई । संगठन का उद्देश्य “बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” के विचारधारा को आगे बढ़ाना है, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और मान्यवर कांशीराम जी के आदर्शों पर आधारित है।नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रमेश कुमार इस जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। स्थानीय जनमानस तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी इस नियुक्ति को स्वागत योग्य बता रहे हैं। उनका मानना है कि रमेश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।भीम आर्मी संगठन के उच्च पदाधिकारीयों ने रमेश कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि वे क्षेत्र में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!