विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत व पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी

विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत व पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी

चंबा, 13 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधायक नीरज नैय्यर ने आज शनिवार को विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत ग्राम पंचायत मंगला, टापूंन, कुपाहडा, खज्जियार, रठियार, बकतपुर, बसौधन और कोलका में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विधायक ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता व सहयोग का भरोसा दिलाया।विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों के राहत और पुनर्वास कार्य को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।

इसके अलावा, उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का समुचित वितरण हो, सड़क, पेयजल, विद्युत और संचार सेवाओं की बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुचारू रूप से चलती रहें, यह सुनिश्चित किया जाए।नीरज नैय्यर ने प्रशासन को प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल आपातकालीन राहत ही नहीं, बल्कि दीर्घकालिक पुनर्वास योजनाएं भी बनाई जा रही हैं, ताकि भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान उपलब्ध हो।

इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने राहत व पुनर्वास कार्यों में सहयोग की बात कही। विधायक नीरज नैय्यर ने यह भरोसा भी दिया कि वे लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहेंगे ताकि कार्यों की समयबद्धता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!