विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का चंबा दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का चंबा दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

चंबा, 15 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। उनका यह विशेष प्रवास आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने और राहत कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 16 सितंबर को सायं 5 बजे सिहुंता पहुंचेगे, जहाँ से उनका प्रवास कार्यक्रम प्रारंभ होगा।प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के चलते अनेक सड़कें बंद हो गई हैं, मकान ढहे हैं तथा खेती-बाड़ी को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष का यह दौरा राहत कार्यों के समुचित क्रियान्वयन एवं प्रभावित लोगों से सीधे संवाद करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।17 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष भटियात क्षेत्र के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही, आवश्यकतानुसार अधिकारियों को प्रभावितों की तत्काल मदद सुनिश्चित करने के निर्देश भी देंगे। क्षेत्रीय स्तर पर चल रहे पुनर्वास कार्यों, सड़क मार्गों की मरम्मत व अन्य बुनियादी संरचनाओं की स्थिति का भी विधानसभा अध्यक्ष विशेष रूप से निरीक्षण करेंगे।18 सितंबर को कुलदीप सिंह पठानिया चंबा क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आपदा प्रबंधन की वर्तमान स्थिति, राहत सामग्री वितरण, प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए अस्थाई शिविर व चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके अलावा, प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किए जा रहे सहायता कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी ताकि प्रभावित जनों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!