19 वर्षीय युवक गिरने से हुआ गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर

19 वर्षीय युवक गिरने से हुआ गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर

डलहौजी/ चम्बा 16 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

थाना डलहौजी के अंतर्गत गांव बैली में एक दर्दनाक दुर्घटना का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र गरगेश कुमार, निवासी गांव धरतीलाहड़, डाकघर बगढार, तहसील डलहौजी, जिला चंबा अपने एक मित्र के साथ पैदल आ रहा था, तभी अचानक असंतुलित होकर रास्ते पर से नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में अरुण कुमार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। साथी ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय लोगों तथा 108 आपातकालीन सेवा को दी।

आनन-फानन में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने घायल अरुण कुमार की गंभीर हालत के मद्देनजर पुलिस थाना डलहौजी को भी सूचित किया।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल के साथी का बयान दर्ज किया और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी डलहौजी जगबीर सिंह ने पुष्टि की कि पूरी घटना की जांच जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के आधार पर यह स्पष्ट हो रहा है कि यह एक दुखद दुर्घटना है, लेकिन आगे की जांच से पूरी सच्चाई सामने आएगी।

परिजनों की भी अस्पताल में मौजूदगी बनी हुई है, जहां वे अरुण कुमार की हालत को लेकर चिंतित हैं। डॉक्टर ने बताया है कि उसकी चोटें गहरी हैं और फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!