अशोक विहार कॉलोनी बनीखेत के पास भारी भूस्खलन से बिजली आपूर्ति हुई बाधित, एनएच 154ए भी रहा बंद

अशोक विहार कॉलोनी बनीखेत के पास भारी भूस्खलन से बिजली आपूर्ति हुई बाधित, एनएच 154ए भी रहा बंद

डलहौजी/चम्बा 16 सितंबर मुकेशकुमार ( गोल्डी)

बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण अशोक विहार कॉलोनी व आर्मी कॉलोनी के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ी संख्या में पेड़ सड़क व बिजली की तारों पर गिर गए। इस घटना से न केवल एनएच 154 मार्ग अवरुद्ध हो गया, बल्कि आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। विशेष रूप से मालवा क्षेत्र से नीचे आकर गिरने वाले बड़े पेड़ों ने विद्युत तारों को नुकसान पहुंचाया, जिससे क्षेत्रवासियों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा।सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व प्राधिकरण ने मुख्य मार्ग की पुनर्स्थापना के लिए तुरंत कार्य शुरू किया।

भारी श्रम व संसाधनों की मदद से रास्ता बहाल कर यातायात सुचारू किया गया। वहीं विद्युत विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और फुर्ती से टूटी हुई विद्युत तारों की मरम्मत में जुट गई। विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत से रातभर काम करते हुए बिजली आपूर्ति सेवा को पुनः बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाई।अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा के चलते क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए विद्युत सेवा बाधित हुई थी, लेकिन शीघ्र ही विभाग की तत्परता के कारण बिजली पुनः चालू कर दी गई। ।स्थानीय प्रशासन व विद्युत विभाग की समय पर प्रतिक्रिया व समन्वय को क्षेत्रवासियों ने सराहा। अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि पुनः ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!