विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

भटीयात /चम्बा 21 दिसंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।विभागीय प्रवक्ता द्वारा जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष आज सांय सिंहुता पहुंचेंगे। 22 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे वे ग्राम पंचायत टुंडी में पुस्तकालय का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।अपने प्रवास की निरंतरता में 23 दिसंबर (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष पारोल गोला से गांव भियोरा तक प्रस्तावित लिंक रोड का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।24 दिसंबर (बुधवार) को दोपहर 12 बजे कुलदीप सिंह पठानिया गांव धमोई के संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली में नव-निर्मित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय भवन का उद्घाटन भी करेंगे तथा विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। उनका रात्रि ठहराव एनएचपीसी के विश्राम गृह समलेउ में निर्धारित है।25 दिसंबर (गुरुवार) को प्रातः 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष राजकीय उच्च विद्यालय ढलोग में नव-निर्मित अतिरिक्त चार कमरों का उद्घाटन करेंगे और वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।26 दिसंबर (शुक्रवार) को वे किड्स कैंप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।27 दिसंबर (शनिवार) को प्रातः 11:30 बजे ग्राम पंचायत थुलेल में डिजिटल लाइब्रेरी, नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन, पंचायत के विस्तारित कार्यों का लोकार्पण तथा भंगियां से निचली भंगियां तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और सांय बद्दी, जिला सोलन के लिए प्रस्थान करेंगे।