जिला चंबा में आज राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष मासिक समीक्षा बैठक का हुआ सफल आयोजन

जिला चंबा में आज राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष मासिक समीक्षा बैठक का हुआ सफल आयोजन

चम्बा 24 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा आज 24 दिसंबर 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की विशेष मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने की। बैठक में जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई।डॉ. कविता महाजन ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से चंबा जिले में टीबी के सभी मरीजों को 100 प्रतिशत निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस उद्देश्य से पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सभी स्वास्थ्य खंडों में संचालित कार्यक्रमों जैसे टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, एसएनसी सर्वे और निक्षय मित्र योजना की क्रमवार समीक्षा की गई।उन्होंने बताया कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं—हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं जैसे जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रसव पूर्व एवं प्रसव उपरांत देखभाल, यूनिवर्सल टीकाकरण अभियान तथा परिवार नियोजन सेवाएं नियमित रूप से प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ-साथ सभी संस्थानों में टीबी की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पूरी ने बताया कि बैठक में जिले के प्रत्येक टीबी रोगी के उपचार परिणामों में सुधार के लिए टीबी केस अधिसूचना और अन्य प्रमुख संकेतकों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीएचओ, पीएचसी, सीएचसी, सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में टीबी के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए अनिवार्य रूप से भेजा जाए। उन्होंने 24×7 स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती मरीजों की टीबी जांच पर विशेष बल दिया।बैठक में डॉ. उमर जलाली (नोडल अधिकारी एनटीईपी, मेडिकल कॉलेज चंबा),

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. सुनील कक्कड़, डॉ. प्रतीक, आयुष विभाग से डॉ. संदीप वैद, टीआईएफए परियोजना से श्री गोबिंद सिंह सहित सभी खंडों के एसटीएस, एसटीएलएस, काउंसलर एवं फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!