पांगी घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, महिंद्रा बोलेरो 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौके पर ही मौ#त, अन्य दो गंभीर रूप से घायल

पांगी घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, महिंद्रा बोलेरो 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौके पर ही मौ#त, अन्य दो गंभीर रूप से घायल

चम्बा 16 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चम्बा के थाना पांगी के अंतर्गत उपमंडल पांगी घाटी की पंचायत लुज में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। मंगलवास स्थित हेंठ नाला के पास लुज से जम्मू की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी नम्बर JK-17A-2830 अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय बोलेरो में तीन लोग सवार थे। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके चलते यह दुर्घटना घटित हुई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान 36 वर्षीय विद्या लाल पुत्र हीरा नंद, निवासी गांव सम्यास लुणी, डाकघर अठ्ठोली, तहसील अठ्ठोली, जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विद्या लाल बतौर चालक वाहन चला रहे थे।

दुर्घटना में घायल हुए 15 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी गांव व डाकघर करयास, तहसील पांगी, जिला चम्बा तथा 26 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र हीरा नंद, निवासी गांव सम्यास लुणी, डाकघर अठ्ठोली, तहसील अठ्ठोली, जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) शामिल हैं।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!