चुराह की पंचायतों के विकास कार्यों को मिलेगी नई उड़ान,पंचायत समिति चेयरमैन चैन लाल ने मुख्यमंत्री से की भेंट कर सोंपा मांगपत्र

चुराह की पंचायतों के विकास कार्यों को मिलेगी नई उड़ान,पंचायत समिति चेयरमैन चैन लाल ने मुख्यमंत्री से की भेंट कर सोंपा मांगपत्र

चंबा, 02 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित ऐतिहासिक मिंजर मेले के समापन अवसर पर चुराह विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई। पंचायत समिति तिस्सा के चेयरमैन चैन लाल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर क्षेत्र की 53 पंचायतों से संबंधित विकास कार्यों का विस्तृत मांग पत्र (डिमांड चार्ट) सौंपा।इस दौरान श्री चैन लाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष चुराह क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विस्तार से रखा। उन्होंने विशेष रूप से दुर्गम पंचायत चांजू-देहरा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार, क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।श्री चैन लाल ने बताया कि यह मांग पत्र चुराह विधानसभा क्षेत्र की सभी 53 पंचायतों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और जनसुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मांग पत्र प्राप्त करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि चुराह क्षेत्र की पंचायतों के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पहली बार पंचायत समिति तिस्सा के चेयरमैन द्वारा सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पंचायतों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे चुराह क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!