भदरोया (डमटाल) में नाके के दौरान स्कूटी सवार से 8.66 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भदरोया (डमटाल) में नाके के दौरान स्कूटी सवार से 8.66 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा, 29 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कूटी सवार युवक को 8.66 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार होकर लिंक रोड से गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बीती रात एसटीएफ पुलिस टीम कांगड़ा (नार्थ) द्वारा नाकाबंदी के दौरान भदरोया स्कूल के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार वहां आकर रुका पुलिस को व्यक्ति की संदेह पैदा करने वाली हरकतों पर शक हुआ और पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मोहित पुत्र यशपाल निवासी मद हट कॉलोनी, मॉडल टाउन, मकान नंबर 13, जिला पठानकोट, पंजाब के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की प्रारंभिक जांच हेड कांस्टेबल रॉकी कुमार द्वारा की गई, जबकि इसके बाद जांच का जिम्मा एएसआई विपिन कुमार, पुलिस थाना डमटाल को सौंपा गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही पुलिस बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।मामले की पुष्टि एसटीएफ कांगड़ा नॉर्दर्न रेंज की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!