पूर्व मंत्री और शाहपुर से पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री और शाहपुर से पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

कांगड़ा/शाहपुर, 29 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में तियारा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनके निधन की खबर फैलते ही शाहपुर सहित पूरे कांगड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मेजर विजय सिंह मनकोटिया का हिमाचल प्रदेश की राजनीति में चार दशक से भी अधिक लंबा सक्रिय सफर रहा। उन्होंने वर्ष 1982 में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की और पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वर्ष 1985 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। वर्ष 1990 में वह जनता दल के टिकट पर शाहपुर से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 1993 और 2003 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।राजनीतिक जीवन के दौरान मेजर मनकोटिया ने हिमाचल प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।मेजर मनकोटिया को वर्ष 2024 में भारतीय सेना की ओर से Chief of the Army Staff Veteran Achiever Award से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उनके सैन्य एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए दिया गया था।उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य क्षेत्र में शोक की लहर है। शाहपुर और कांगड़ा क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वरिष्ठ नेता के रूप में मेजर मनकोटिया की राजनीतिक सक्रियता और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!